संकिसा में 25-26 अक्टूबर को होगा 86वां बुद्ध महोत्सव, देशभर से जुटेंगे बौद्ध अनुयायी
संकिसा में धम्मालोको बुद्ध विहार प्रांगण में 25 और 26 अक्टूबर 2026 को 86वां बुद्ध महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भिक्षु सम्मेलन, धम्म सभा, बुद्ध नाटक, स्तूप पूजा और पवित्र चीवर दान सहित कई आयोजन होंगे।